टला बड़ा हादसाः यात्रियों से भरी CNG ऑटो में अचानक लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान

Edited By Ramanjot, Updated: 09 May, 2022 02:31 PM

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के गोईठवा पूल के पास NH82 की है। बताया जा रहा है कि सीएनजी ऑटो यात्रियों को अस्थावां से बिहारशरीफ लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक गाड़ी में आग लग गई। वहीं ऑटो पर सवार यात्रियों ने...

नालंदाः बिहार के नालंदा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां यात्रियों से भरी सीएनजी ऑटो में अचानक आग लग गई। आग लगने से ऑटो धू-धूकर जलने लगा। वहीं मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के गोईठवा पूल के पास NH82 की है। बताया जा रहा है कि सीएनजी ऑटो यात्रियों को अस्थावां से बिहारशरीफ लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक गाड़ी में आग लग गई। वहीं ऑटो पर सवार यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तबतक ऑटो पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी। गनीमत रही कि लोगों के सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!