रात में शौच करने गई महिला से हैवानियत, खेत में 3 बदमाशों ने बारी-बारी किया दुष्कर्म; पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Aug, 2025 02:20 PM

a woman who went to defecate at night was gang raped three accused arrested

जानकारी के अनुसार, मामला पटना से सटे दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बीते 15 अगस्त की रात महिला शौच के लिए गई थी। इसी दौरान खेत में बदमाशों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार...

Bihar Crime: 15 अगस्त के दिन जहां एक तरफ देश आजादी का जश्न मना रहा था। वहीं राजधानी पटना में एक महिला के साथ तीन बदमाशों ने रेप की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो दिन के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार, मामला पटना से सटे दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बीते 15 अगस्त की रात महिला शौच के लिए गई थी। इसी दौरान खेत में बदमाशों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इसके बाद महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन
वहीं पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया। पटना पश्चिम के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों अरविंद, धर्मेन्द्र और कुंदन को अरवल और दुल्हिनबाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पीड़िता की मेडिकल रिपॉर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!