Edited By Harman, Updated: 28 Apr, 2025 12:23 PM

बिहार के खगड़िया जिले से एक दिल दहलाने वाली सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है, जहां एक 20 वर्षीय युवक का पेड़ से बंधा शव बरामद हुआ। वहीं मृतक युवक के शरीर पर गोलियों के निशान भी है।
Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले से एक दिल दहलाने वाली सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है, जहां एक 20 वर्षीय युवक का पेड़ से बंधा शव बरामद हुआ। वहीं मृतक युवक के शरीर पर गोलियों के निशान भी है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के शोभनी गांव की है। मृतक शख्स की पहचान 20 वर्षीय रामप्रवेश कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि वे सभी सदस्य रात में अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। उन्हें पता नहीं लगा कि रात में रामप्रवेश कब घर से बाहर निकल गया। सुबह उन्हें बगीचे में पेड़ से बंधा उसका शव मिला। शरीर पर तीन जगह गोली के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने युवक को पेड़ से बांधकर गोलियां मारी है। हालांकि वारदात को अंजाम दिए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हैं। वहीं शव को देख वहां मौजूद लोगों की रूह कांप गई।
वहीं घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।