Crime News: पटना में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Jun, 2024 05:44 PM

a youth was shot dead in broad daylight in patna

बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी -बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां पर बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार की सुबह-सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, इस...

पटनाः बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी -बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां पर बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार की सुबह-सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला पटना से सटे शाहपुर थाना अंतर्गत माधोपुर दियारा का है। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दियारा के निवासी महेंद्र राय का 44 वर्षीय पुत्र झूलन राय के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि झूलन राय अहले सुबह गाय का दुध निकाल रहा था तभी बाइक सवार अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया है।

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
वहीं, इस बीच घटना के विरोध में मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। वे लोग मृतक के परिजनों को मुआवाजा देने की मांग जिला प्रशासन से करने लगे। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही ये घटना हुई है। बता दें कि इससे पहले झुलन राय के भतीजे मनीष कुमार की भी कुछ दिनों पहले हत्या कर दी गई थी, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल था। इस दोहरे हत्याकांड ने स्थानीय लोगों में डर और गुस्सा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!