'मुझे जबरन ले जा रहे हैं…' आखिरी कॉल के बाद छात्र की निर्मम हत्या, कोचिंग के लिए घर से निकला था 18 वर्षीय सन्नी

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Jan, 2026 11:16 AM

after the last phone call 18 year old student was brutally murdered

बिहार के आरा में कोचिंग पढ़ने गए इंटर के छात्र सन्नी कुमार सिंह का अपहरण कर हत्या कर दी गई। छात्र का शव पिपरहिया रेलवे अंडरपास के नीचे पानी से बरामद हुआ। परिजनों के अनुसार, इंस्टाग्राम पर लड़की को लेकर हुए विवाद के बाद इस वारदात की साजिश रची गई।...

Bihar Crime : बिहार के आरा शहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां कोचिंग पढ़ने निकले इंटरमीडिएट के छात्र का अपहरण करने के उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने छात्र का शव रेलवे अंडरपास के नीचे पानी में बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे सोशल मीडिया पर हुए विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

दोस्त के साथ घर से निकला था सन्नी
जानकारी के अनुसार, घटना नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड इलाके की है। मृतक की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के एकवना गांव निवासी 18 वर्षीय सन्नी कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा में अपने परिवार के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि सन्नी सिंह इंटर का छात्र था और अपने दोस्त के साथ कोचिंग के लिए घर से निकला था लेकिन फिर घर नहीं लौटा। इसी बीच उसने अपने भाई को फोन कर बताया कि कुछ युवक जबरन उसे बाइक पर बैठाकर गड़हनी की ओर ले जा रहे हैं। 

इंस्टाग्राम पर लड़की को लेकर हुआ विवाद
इसके बाद उसका फोन बंद आने लगा तो परिजनों ने नवादा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। जैसे ही छात्र की हत्या की सूचना मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि इंस्टाग्राम पर एक लड़की को लेकर हुए विवाद के बाद इस वारदात की साजिश रची गई। 

परिजनों का आरोप है कि लड़की के बॉयफ्रेंड और उसके साथियों ने सन्नी का अपहरण किया, उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!