'नीतीश बिहार तो संभाल नहीं पा रहे देश कैसे संभालेंगे'...BJP के इस बयान पर अशोक चौधरी का पलटवार

Edited By Swati Sharma, Updated: 01 Sep, 2023 03:39 PM

ashok chowdhary retaliated on this statement of bjp

बीजेपी का कहना है कि नीतीश कुमार से बिहार तो संभल नहीं रहा तो देश कैसे संभलेगा। इसपर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सबकी अपनी सोच और समझ हैं। सबसे तेज रफ्तार से चलने वाला प्रदेश इस देश में बिहार है। बिहार ने विकास दर में गुजरात और...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बीजेपी का कहना है कि नीतीश कुमार से बिहार तो संभल नहीं रहा तो देश कैसे संभलेगा। इसपर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सबकी अपनी सोच और समझ हैं। सबसे तेज रफ्तार से चलने वाला प्रदेश इस देश में बिहार है। बिहार ने विकास दर में गुजरात और महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ दिया है और यह लोग कह रहे हैं कि देश नहीं संभाल पाएंगे।

संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने पर अशोक चौधरी ने कही ये बात
संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि यह सब तो पोर्टल पर चल रहा है और एजेंडा क्या है, यह कहा पता चल रहा है, क्या मुद्दा है और किस मुद्दे पर बुलाया गया हैं। इसका एजेंडा अभी तक सामने नहीं आया हैं। लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि महिला रिजर्वेशन के लिए बुलाया जा रहा है या वन नेशन, वन इलेक्शन पर बिल लाया जाएगा, इसका जब तक फॉर्मल इंफॉर्मेशन नहीं आएगा कि किस मुद्दे पर बुलाया गया हैं तब तक रिएक्ट करना उचित नहीं होगा। जहां तक महिला रिजर्वेशन का सवाल है तो हमारे नेता हमेशा इसके लिए पक्षधर रहे हैं, जब किसी राज्य में नहीं हुआ था तब हमारे नेता ने पंचायती राज व्यवस्था तक में रिजर्वेशन का प्रावधान किया था। इसलिए हम लोग तो इसके पक्षधर है, वन नेशन वन इलेक्शन की पहल हुई है। इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि वह नोटिफिकेशन की कॉपी अभी कहीं दिख नहीं रही हैं।

'नीतीश को संयोजक नहीं बनना हैं, उन्होंने...'
अशोक चौधरी ने कहा कि  सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी बनी है, लेकिन इसका नोटिफिकेशन अभी तक नहीं दिख रहा है तो हमको लगता है कि इसपर रिएक्ट करना उचित नहीं है, यह एक डिबेटेबल इश्यू है। इस व्यवस्था पर सभी राज्य सरकारों को भी सहमति देनी होगी, उसके बाद ही यह व्यवस्था हो सकती है। वहीं नीतीश कुमार को क्या संयोजक बनाया जाएगा, इस पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि इसके बारे में हमारे नेता ने पहले ही स्पष्ट रूप से कह दिया है। अपनी बात भी उन्होंने रख दी है। हमारे सामने मीडिया के सामने और सभी के सामने, जब इस पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कह दिया है तो अब कितना राजनीति कराइएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!