सुधाकर सिंह पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई, तेजस्वी बोले- जो इस तरह की बात करता है, वह भाजपा की मदद कर रहा है

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Jan, 2023 05:44 PM

big action can be taken on sudhakar singh

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा गठबंधन भाजपा की नीतियों के खिलाफ बना है और हमारे गठबंधन का नेता नीतीश कुमार हैं, उनके ऊपर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दें सकता। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई बैठक में यह भी साफ हो गया था कि सरकार और गठबंधन को लेकर कोई भी...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): दिल्ली से पटना पहुंचते ही उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह द्वारा दिए गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा कि जो इस तरह की बात करता है। वह भाजपा की मदद कर रहा है।

हमारे गठबंधन का नेता नीतीश कुमार हैं: तेजस्वी 
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा गठबंधन भाजपा की नीतियों के खिलाफ बना है और हमारे गठबंधन का नेता नीतीश कुमार हैं, उनके ऊपर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दें सकता। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई बैठक में यह भी साफ हो गया था कि सरकार और गठबंधन को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया राष्ट्रीय अध्यक्ष दे सकते हैं या फिर हम ही दे सकते हैं, लेकिन जब उन्होंने कुछ बोला है तो उनकी बातों को हम राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के संज्ञान में लाएंगे। बताते चलें कि पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा हैं और लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों के खिलाफ हमलावर हैं।

"नड्डा के कहने पर बिहार में जंगलराज नहीं आ जाएगा" 
वहीं सीएम नीतीश कुमार की 5 जनवरी से होने वाली यात्रा को लेकर तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि यात्रा मुख्यमंत्री योजनाओं को देखना और लोगों के दुख तकलीफ को देखने के लिए होती है, वह जा रहे हैं अच्छी बात है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे पर आकर जंगल राज की बात कहे जाने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के पास जनता के बीच बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह इस तरह की बात बोलते हैं। इस तरह की बात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कितनी बार रखा है, लेकिन आम जनता ने उसे ठुकरा दिया है। उनके कहने से बिहार में जंगलराज नहीं आ जाएगा उन्हें आंकड़ों पर बात करनी चाहिए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!