BPSC पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, टीम ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

Edited By Nitika, Updated: 15 May, 2022 03:16 PM

big action of eou in bpsc paper leak case

बिहार में बीपीएससी पेपर लीक मामले में ईओयू के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। ईओयू की टीम ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कृषि विभाग का क्लर्क भी गिरोह का सदस्य निकला है।

 

पटनाः बिहार में बीपीएससी पेपर लीक मामले में ईओयू के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। ईओयू की टीम ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कृषि विभाग का क्लर्क भी गिरोह का सदस्य निकला है। 
PunjabKesari
दरअसल, बीपीएससी पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। एक गिरोह ने पेपर लीक करवाया था। एसआईटी ने कृषि विभाग के सहायक राजेश कुमार सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एसआईटी ने एनआईटी के छात्र को भी गिरफ्तार किया गया है। 

बता दें कि इस गिरोह का सरगना एनआईटी का इंजीनियर आनंद गौरव है, जो 2015 में इलाहाबाद के टीचर भर्ती घोटाले में गिरफ्तार हुआ था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!