Edited By Nitika, Updated: 31 Oct, 2022 04:27 PM

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने चिराग पासवान का भाजपा को समर्थन देने पर बड़ा बयान दिया है। अपने बयानों में तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा अखबारों की पार्टी है।
पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने चिराग पासवान का भाजपा को समर्थन देने पर बड़ा बयान दिया है। अपने बयानों में तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा अखबारों की पार्टी है। महागठबंधन दोनों ही सीटों पर जीत सुनिश्चित करने जा रही है। नीतीश कुमार प्रचार करने नहीं जा रहे हैं क्योंकि उन्हें चोट लगी है। उनके नहीं जाने के उपरान्त भी भाजपा में डर का माहौल है।
बता दें कि बिहार की 2 सीटों गोपालगंज और मोकामा पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। यादव ने मोकामा से अभी तक दूरियां बना रखी थी। नीतीश कुमार भी अभी तक किसी भी सीट पर प्रचार-प्रसार करने नहीं पहुंचे हैं। अबे यादव ने यह सूचित कर दिया है कि वह दोनों ही सीटों पर प्रचार करने जा रहे हैं। उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मौजूद रहेंगे।