बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही ने छोड़ा पद, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र; प्रशासनिक महकमे में मची हलचल

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Jun, 2026 01:37 PM

bihar advocate general p k shahi suddenly resigned from his post

वरिष्ठ अधिवक्ता शाही ने शिक्षा, पर्यावरण और योजना जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी। वर्ष 2013 में उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर महाराजगंज लोकसभा सीट के उपचुनाव में भी किस्मत आजमाई थी

Bihar News: बिहार के महाधिवक्ता पी के शाही ने स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और इस संबंध में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेज दिया है। शाही ने सोमवार को बातचीत में कहा, ''मैंने महाधिवक्ता का पद छोड़ दिया है और इस संबंध में पत्र मुख्यमंत्री को भेज दिया गया है। इस निर्णय के पीछे कोई विशेष कारण नहीं है। यह पूरी तरह स्वैच्छिक फैसला है।'' 

बिहार सरकार में कभी मंत्री रह चुके शाही ने राजनीति छोड़ने के बाद खुद को वकालत के पेशे में समर्पित कर दिया था। उन्हें जनवरी 2023 में दूसरी बार राज्य का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह वर्ष 2005 से 2010 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहले कार्यकाल के दौरान भी महाधिवक्ता रह चुके थे। बाद में उनकी कार्यकुशलता से प्रभावित होकर नीतीश कुमार ने वर्ष 2010 में सत्ता में वापसी के बाद उन्हें अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया था। 

यह भी पढ़ें- रोहितश्य रॉय बने झारखंड के नए महाधिवक्ता, राजीव रंजन का इस्तीफा स्वीकार

वरिष्ठ अधिवक्ता शाही ने शिक्षा, पर्यावरण और योजना जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी। वर्ष 2013 में उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर महाराजगंज लोकसभा सीट के उपचुनाव में भी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार के हाथों भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इसके कुछ वर्षों बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली और वकालत के पेशे पर ध्यान केंद्रित किया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!