भारत को दिलाया गोल्ड मेडल...पिता केंद्र में थे मंत्री; कौन हैं श्रेयसी सिंह, जो नीतीश सरकार में बनी मंत्री?

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Nov, 2025 05:26 PM

bihar cabinet 2025 shreyasi singh became minister in nitish government

Bihar Cabinet 2025: बिहार के मुख्मयंत्री नीतीश कुमार ने 26 मंत्रियों के साथ गुरूवार को ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में शपथ ली, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 14, जनता दल यूनाईटेड (JDU) के आठ, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 2...

Bihar Cabinet 2025: बिहार के मुख्मयंत्री नीतीश कुमार ने 26 मंत्रियों के साथ गुरूवार को ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में शपथ ली, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 14, जनता दल यूनाईटेड (JDU) के आठ, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 2 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के एक-एक मंत्री शामिल हैं। वहीं, नीतीश कुमार की नई सरकार में (Shreyasi Singh Bihar Cabinet Minister) भाजपा की जमुई से विधायक श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) को मंत्री बनाया गया है।

जानिए कौन है श्रेयसी सिंह
श्रेयसी सिंह को बिहार की ‘गोल्डन गर्ल’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने निशानेबाजी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए कई बड़े पदक जीते हैं। वह 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और 2014 में रजत समेत कई बड़े मंचों पर पदक जीत चुकी हैं। 34 साल की श्रेयसी सिंह न सिर्फ खेल जगत की स्टार हैं, बल्कि राजनीति में भी नए कीर्तिमान रच रही हैं। श्रेयसी स‍िंह जमुई में लगातार दूसरी बार चुनाव जीती हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। उनकी माता पुतुल कुमारी पूर्व सांसद रह चुकी हैं।  

वहीं, शपथ लेने के बाद श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) ने कहा, "मैं जमुई के लोगों और अपने परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त करती हूं। आज शपथ लेने वाले कैबिनेट में युवा और अनुभवी दोनों तरह के नेता शामिल हैं।"

यह भी पढ़ेंः- पिता-सांसद, माता- MLA...अब बिना चुनाव लड़े नीतीश के मंत्री बन गए उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!