CM नीतीश ने बिहार सरस मेला-2025 का किया भ्रमण, व्यवस्थाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं की ली जानकारी

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Dec, 2025 01:33 PM

bihar news cm nitish visits bihar saras mela 2025

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने गुरूवार को गांधी मैदान में बिहार सरस मेला- 2025  (Bihar Saras Mela- 2025) का भ्रमण किया और वहां की व्यवस्थाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने गुरूवार को गांधी मैदान में बिहार सरस मेला- 2025  (Bihar Saras Mela- 2025) का भ्रमण किया और वहां की व्यवस्थाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

       PunjabKesari

CM Nitish ने विभिन्न स्टॉलों का किया निरीक्षण

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बिहार सरस मेला - 2025 में बिहार के अलावा देश के दूसरे राज्य के लोग भी अपने उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं। इस मेले में हस्तशिल्प, लोककला और देशी व्यंजनों की प्रदर्शनी की गयी है। बिहार सरस मेला - 2025 का आयोजन 12 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक किया गया है। नीतीश कुमार ने सरस मेला में भ्रमण के दौरान वहां लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। वहां उपस्थित उत्पादकों एवं विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री को बताया, 'इस मेले में जो भी सामान प्रदर्शित किए गए हैं, उन्हें लोग पसंद कर रहे है और अच्छी बिक्री हो रही है। यहां की व्यवस्था बहुत अच्छी है, हम सब खुश हैं।'

PunjabKesari

बिहार सरस मेला की अपनी अलग पहचान- CM Nitish

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरस मेला की अपनी अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि इस मेला में जो भी उत्पाद लगाए गए हैं, उसे देखकर अच्छा लग रहा है। ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत जीविका दीदियों को प्रोत्साहित किया गया है। उनके जीविका संवर्द्धन तथा स्वरोजगार के लिये सरकार द्वारा मदद की जा रही है। बहुत खुशी की बात है कि यहां भी उनके उत्पाद के कई स्टॉल लगाये गये हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!