बिहार की ऐश्वर्या वर्मा बनीं Miss India Washington 2025, वॉशिंगटन से पटना तक जश्न का माहौल

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Dec, 2025 02:33 PM

miss india washington 2025 aishwarya verma from bihar became miss india

Miss India Washington 2025: ऐश्वर्या वर्मा, जो चार साल पहले अमेरिका आई थीं और वहां मास्टर्स डिग्री पूरी कर चुकी हैं, अब AI इंजीनियर के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने तकनीकी क्षेत्र में अपने सफल करियर के साथ-साथ महिला शिक्षा, नेतृत्व और STEM...

Miss India Washington 2025: बिहार की बेटी ऐश्वर्या वर्मा (Aishwarya Verma) ने 13वें ग्लोबल वुमन फेस्टिवल 2025 (13th Global Women's Festival 2025) में Miss India Washington का ताज अपने नाम किया। यह आयोजन AmPowering द्वारा हर साल महिलाओं के सशक्तिकरण और उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जाता है। 

ऐश्वर्या वर्मा की उपलब्धि 

ऐश्वर्या वर्मा, जो चार साल पहले अमेरिका आई थीं और वहां मास्टर्स डिग्री पूरी कर चुकी हैं, अब AI इंजीनियर के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने तकनीकी क्षेत्र में अपने सफल करियर के साथ-साथ महिला शिक्षा, नेतृत्व और STEM क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने में भी योगदान दिया है। 

2026 में वॉशिंगटन का प्रतिनिधित्व करेंगी ऐश्वर्या 

ग्लोबल वुमन फेस्टिवल महिलाओं की नेतृत्व क्षमता, कला, संस्कृति और सामाजिक प्रभाव का जश्न मनाने के लिए एक प्रतिष्ठित मंच है। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को व्यक्तित्व, पब्लिक स्पीकिंग, आत्मविश्वास, प्रतिभा और सामाजिक प्रभाव के आधार पर परखा जाता है। इस जीत के बाद, ऐश्वर्या फरवरी 2026 में न्यू जर्सी में होने वाले Miss India USA 2025 पेजेंट में वॉशिंगटन राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

ऐश्वर्या का संदेश

ऐश्वर्या वर्मा का कहना है कि उनका यह ताज सिर्फ उनकी सफलता नहीं, बल्कि हर उस लड़की की जीत है, जो बड़े सपने देखती है। उन्होंने बिहार की लड़कियों को यह संदेश दिया कि वे टेक्नोलॉजी, नेतृत्व और निर्णय-निर्माण के हर क्षेत्र में अपनी जगह बना सकती हैं। ऐश्वर्या की इस उपलब्धि पर वॉशिंगटन की भारतीय समुदाय और पटना में उनके परिवार ने हर्ष और गर्व के साथ जश्न मनाया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!