Bihar Politics: सिन्हा ने CM से पूछा सवाल, कहा- नीतीश बताएं कि उनके देशाटन से बिहार की जनता को क्या लाभ होगा?

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 May, 2023 01:04 PM

bihar politics sinha asked the cm a question

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोलते हुए उनसे सवाल पूछा कि नीतीश कुमार बताएं की उनके देशाटन से बिहार की जनता को क्या लाभ होगा? उन्होंने कहा कि बिहार की जनता मूलभूत सुविधा से...

Bihar Politics, पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोलते हुए उनसे सवाल पूछा कि नीतीश कुमार बताएं की उनके देशाटन से बिहार की जनता को क्या लाभ होगा? उन्होंने कहा कि बिहार की जनता मूलभूत सुविधा से भी वंचित हो गई है।

PunjabKesari

"नल-जल योजना घोटाले की भेंट चढ़ गई"
विजय सिन्हा ने कहा कि राज्य में पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा है, नल-जल योजना घोटाले की भेंट चढ़ गई। उन्होंने कहा कि बिहार में अराजकता का माहौल है। पीड़ित को थानों से भगा दिया जाता है ताकि कागजों पर अपराध का ग्राफ कम दिखाया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी स्वार्थ महत्वाकांक्षा को लेकर बिहार को बर्बाद करने में लगे हैं। एक बार फिर जातीय उन्माद हत्या लूट बलात्कार जैसे जघन्य अपराध का माहौल कायम हो गया है।

PunjabKesari

"बिहार की जनता डरी और सहमी हुई"
सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता डरी और सहमी हुई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता के नाम पर देश भ्रमण में लगे हुए हैं। बिहार में अराजकता का माहौल है। उन्होंने पूछा कि हत्या के आरोपी मंत्री के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज नहीं और पाता है। विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं दिया जाता है, जनता जन आंदोलन को लेकर विवश है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!