Edited By Geeta, Updated: 05 May, 2025 06:29 PM

Kal ka mausam Bihar: बिहार में मौसम विज्ञान केंद्र ने तेज बारिश के साथ तेज हवाओं और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि, 6 मई तक बिहार में कई जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।
Kal ka mausam Bihar: बिहार में मौसम विज्ञान केंद्र ने तेज बारिश के साथ तेज हवाओं और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि, 6 मई तक बिहार में कई जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। विभाग द्वारा राज्य के जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उनमें गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और वैशाली शामिल हैं। इस के साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि, अधिकांश जिलों में आंधी और मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
कई जिलों के लिए तेज हवा के साथ वज्रपात की चेतावनी
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग द्वारा जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है उसमें राजधानी पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, रोहतास, कैमूर, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले शामिल हैं। विभाग ने जानकारी दी कि, यहां 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ वज्रपात की चेतावनी है।
फिर दस्तक देगी भीषण गर्मी
विभाग ने जानकारी दी कि, अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन 6 मई 2025 के बाद भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बारिश की संभावना कम है, जिससे गर्मी और बढ़ेगी। वहीं दिन में तापमान 42 डिग्री से 48 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं रात का तापमान 27 डिग्री से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।