पटनाः बिहटा नगर परिषद एवं पुलिस ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान, 7 लोगों पर लगा जुर्माना

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Jan, 2022 05:37 PM

नगर परिषद बिहटा के कर्मचारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर परिषद बिहटा क्षेत्र में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें सात लोग बिना मास्क के पकड़े गए। उन्होंने बताया...

पटनाः बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसी बीच रविवार को पटना में बिहटा नगर परिषद एवं स्थानीय पुलिस ने मास्क चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क पकड़े गए सात लोगों को जुर्माना लगाया गया।

नगर परिषद बिहटा के कर्मचारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर परिषद बिहटा क्षेत्र में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें सात लोग बिना मास्क के पकड़े गए। उन्होंने बताया कि यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

चेकिंग अभियान के दौरान लोगों को कोरोना गाइडलाइन एवं नाईट कर्फ्यू का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर नगर परिषद के कर्मी अजय कुमार, रंजन, राजीव कुमार, गौतम कुमार के अलावा बिहटा थाना की पुलिस भी शामिल थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!