लोकसभा चुनाव में BJP का सूपड़ा साफ होने वाला है इसलिए वह बौखलाई हुई: लालू यादव

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Oct, 2023 12:09 PM

bjp is about to be wiped out lalu

लालू यादव ने गुरूवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती समारोह का उद्घाटन करने के बाद संबोधन में अपने चिर-परिचित अंदाज में भाजपा पर हमला बोला और दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ...

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर एक बार फिर हमला बोला और कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है इसलिए वह बौखलाई हुई है।

लालू यादव ने गुरूवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 136वीं जयंती समारोह का उद्घाटन करने के बाद संबोधन में अपने चिर-परिचित अंदाज में भाजपा पर हमला बोला और दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है इसलिए वह बौखलाई हुई है। उन्होंने कहा कि 15-15 लाख रुपए का झांसा देकर सबका अकाउंट बैंक में खोलवा दिया उसके बाद पैसा गायब। यह झूठों की सरकार है और इसको भगाना ही होगा। 

गांधी मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली करने का ऐलान
राजद अध्यक्ष ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली करने का एलान करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन का सभी जगह स्वागत हो रहा है। उनसे पूछा जाता है कि गठबंधन का नेता कौन होगा तो वह उनलोगों से एक बार फिर कहना चाहते हैं कि नेता हमलोग चुन लेंगे, इसमें कहीं कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में हमलोग ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ' रैली करने वाले हैं। यहां से देश भर में हवा फैलेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!