"'INDIA' ब्लॉक में मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रही BJP", बोले राजद नेता मृत्युंजय तिवारी

Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Oct, 2024 12:38 PM

bjp is trying to create differences in india block rjd

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता मृत्युंजय तिवारी ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुकाबला एकदम साफ है। दोनों राज्यों की जनता इंडिया ब्लॉक के साथ है।  उन्होंने कहा...

दिल्ली/पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मृत्युंजय तिवारी ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुकाबला एकदम साफ है। दोनों राज्यों की जनता इंडिया ब्लॉक के साथ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इंडिया ब्लॉक में मतभेद पैदा करने की बहुत कोशिश कर रही है।

'इंडिया ब्लॉक में सब कुछ ठीक चल रहा'
मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि गठबंधन में हर पार्टी ज्यादा सीटें पाना चाहती है। पार्टियां ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती हैं। लेकिन आखिरी फैसला हमेशा हर पार्टी को ही स्वीकार होता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इंडिया ब्लॉक में मतभेद पैदा करने की बहुत कोशिश कर रही है। सबसे पहले उन्हें एनडीए में क्या हो रहा है, इस पर गौर करना चाहिए...इंडिया ब्लॉक में सब कुछ ठीक चल रहा है।

बता दें कि झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद ने शुक्रवार को दावा किया था कि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाला ‘इंडिया' गठबंधन एक बार फिर आसानी से सरकार बनाएगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!