आधे घंटे तक बजती रही फोन की घंटी, ट्रक के कैबिन में झांका तो उड़ गए होश, बाईपास रोड पर मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Aug, 2026 01:40 PM

body found in a truck loaded with sugar on the sheikhpura bypass

इस संबंध में शहर के बुधौली मोहल्ला निवासी चीनी व्यवसायी अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज से 600 बोरी चीनी मंगवाने के लिए मोतिहारी स्थित संजय ट्रांसपोर्ट से ट्रक बुक कराया था।

Bihar News: बिहार में शेखपुरा शहर के बाईपास रोड स्थित एक लाइन होटल के समीप शनिवार को खड़े एक ट्रक के कैबिन से खून से लथपथ अवस्था में चालक का शव बरामद किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम द्दष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रक चालक की हत्या की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। 

इस संबंध में शहर के बुधौली मोहल्ला निवासी चीनी व्यवसायी अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज से 600 बोरी चीनी मंगवाने के लिए मोतिहारी स्थित संजय ट्रांसपोर्ट से ट्रक बुक कराया था। आज सुबह चालक के मोबाइल पर लगातार करीब आधे घंटे तक कई बार फोन करने के बावजूद जब उसने कॉल रिसीव नहीं किया, तब उन्होंने ट्रांसपोर्ट संचालक से संपर्क किया। ट्रांसपोर्ट संचालक ने बताया कि चीनी लदा ट्रक शेखपुरा के बाईपास रोड स्थित लाइन होटल के समीप खड़ा है और संभव है कि चालक सो रहा हो। 

इसके बाद अशोक कुमार लाइन होटल के समीप पहुंचे और ट्रक के बंद कैबिन को कई बार खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने ट्रक पर चढ़कर कैबिन के अंदर झांका तो चालक को खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी ट्रांसपोर्ट एजेंसी और पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक चालक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। हत्या के कारणों तथा घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। 
-

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!