Edited By Ramanjot, Updated: 06 May, 2023 04:18 PM

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वार्ड सदस्य वीरेंद्र दास (23) शुक्रवार की रात सलहा गांव में एक श्राद्ध कार्यक्रम में गए थे, लेकिन वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने कॉल किया तो उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद परिजन खोजबीन...
समस्तीपुरः बिहार में समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र स्थित बगीचे से शनिवार को कनौजर पंचायत के वार्ड संख्या 4 के वार्ड सदस्य वीरेंद्र दास का शव बरामद किया गया है। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों का कहना है कि चुनावी रंजिश में उनकी हत्या की गई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वार्ड सदस्य वीरेंद्र दास (23) शुक्रवार की रात सलहा गांव में एक श्राद्ध कार्यक्रम में गए थे, लेकिन वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने कॉल किया तो उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद परिजन खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ हाथ न लगा। वहीं जब सुबह लोग शौच के लिए निकले तो उन्होंने सलहा गांव स्थित लीची के पेड़ से वीरेंद्र का शव लटका देखा। लोगों ने शोर मचाया तो वहां भारी भीड़ जुट गई।
इसके बाद घटना की जानकारी चकमेहसी थानाध्यक्ष को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। इधर, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये आत्महत्या है या हत्या। मामले की छानबीन की जा रही है।