आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ लोक कल्याणकारी है बजट 2022-23ः नीतीश कुमार

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Mar, 2022 10:11 AM

budget giving impetus to economic development as well as public welfare

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट में शिक्षा विभाग के लिए 39,191.87 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य विभाग के लिये 16,134.39 करोड़ रुपए, ग्रामीण विकास के लिए 15,456.47 करोड़ रुपए, गृह विभाग के लिए 14,372.76़ करोड़ रुपए तथा ऊर्जा विभाग के लिए 11,475.97 करोड़ रुपए का...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2022-23 के राज्य बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ लोक कल्याणकारी है। नीतीश ने सोमवार को कहा कि यह एक विकासशील बजट है। यह बजट विकास दर को और गति देगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 के कुल बजट व्यय का आकार 2,37,691.1885 करोड़ रूपये है, जिसमें राज्य के विकास योजना मद में 1,00,230.25 करोड़ रूपये एवं स्थापना और प्रतिबद्ध व्यय मद में 1,37,460.94 करोड़ रूपए है।

Koo App
बिहार का बजट गांव, गरीब , किसान एवं युवाओं के विकास को समर्पित है | इस बार भी बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि पर विशेष जोर दिया गया है | विशेषकर स्वास्थ्य बजट के लिए इस साल बजट में 16134 करोड़ के आवंटन के लिए बिहार के माननीय मुख्यमंत्री जी एवं वित्त मंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद जी का बहुत बहुत धन्यवाद |
- Mangal Pandey (@mangalpandeybjp) 28 Feb 2022

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट में शिक्षा विभाग के लिए 39,191.87 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य विभाग के लिये 16,134.39 करोड़ रुपए, ग्रामीण विकास के लिए 15,456.47 करोड़ रुपए, गृह विभाग के लिए 14,372.76़ करोड़ रुपए तथा ऊर्जा विभाग के लिए 11,475.97 करोड़ रुपए का प्रस्ताव किया गया है। सीएम नीतीश ने कहा कि इस बजट से कुल प्राप्ति 2,37,891.94 करोड़ रुपए अनुमानित है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 का अनुमानित राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 7,45,310 करोड़ रुपए है और 2022-23 का अनुमानित राजस्व बचत 4,747.84 करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में पिछले वर्ष की तुलना में पूंजीगत व्यय 11 प्रतिशत अधिक है। इससे रोजगार सृजन में मदद मिलेगी और आधारभूत संरचनाओं का भी सृजन होगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि वर्तमान बजट छह सूत्रों- स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग एवं उद्योग में निवेश, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, आधारभूत संरचना (ग्रामीण एवं शहरी) तथा विभिन्न वर्गों के कल्याण पर आधारित है, जो राज्य सरकार का लक्ष्य है। इस बजट में पूर्व से चली आ रही सात निश्चय-1 की योजनाओं को पूर्ण करने तथा सात निश्चय-2 की निर्धारित योजनाओं की स्वीकृति एवं क्रियान्वयन का लक्ष्य रखा गया है एवं इसके लिए राशि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इस बजट के माध्यम से राज्य के सभी समुदाय एवं सभी वर्गों का विकास संभव हो सकेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!