शरीर पर PM मोदी की पेंटिंग और हाथ में चाय की केतली...प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए अनोखे अंजाद में पहुंचा चायवाला

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Jul, 2022 05:10 PM

chaiwala arrived in a unique way to welcome modi

चाय बेचने के साथ-साथ स्वच्छ भारत अभियान को और समर्थन देने के लिए अशोक कुमार ने अपनी पीठ पर डस्टबिन भी टांगने का काम किया है। ताकि चाय पीने के बाद चाय के कप को उक्त जमीन में न डाला जाए और स्वच्छ भारत अभियान को और सफल बनाया जाए।

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार आ रहे हैं। तमाम बिहारवासी उनके इंतजार में हैं। इसी बीच मुजफ्फरपुर के अशोक कुमार साहनी अपने शरीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेंटिंग कर आए हैं। वह अपने हाथ में चाय की केतली लेकर चाय बेचने का काम कर रहे हैं।

चाय बेचने के साथ-साथ स्वच्छ भारत अभियान को और समर्थन देने के लिए अशोक कुमार ने अपनी पीठ पर डस्टबिन भी टांगने का काम किया है। ताकि चाय पीने के बाद चाय के कप को उक्त जमीन में न डाला जाए और स्वच्छ भारत अभियान को और सफल बनाया जाए।

अशोक कुमार साहनी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से पहले हम लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के सफल होने का आह्वान करते हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ निर्भर भारत योजना के तहत चाय बेचकर अपने परिवार का गुजारा भली-भांति करने का काम कर रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!