छपरा सदर अस्पताल का लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार, एरियर भुगतान के लिए मांगे थे 10 हजार रुपए

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Aug, 2021 12:31 PM

chapra sadar hospital clerk arrested for taking bribe

निगरानी विभाग के सूत्रों ने बताया कि छपरा सदर अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक डॉ. संजीव रंजन के सेवानिवृत्त होने के बाद उनके एरियर भुगतान के लिए सदर अस्पताल के लिपिक राकेश कुमार सिंह ने दस हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत डॉ. संजीव रंजन ने...

छपराः बिहार राज्य सर्तकता अन्वेषण ब्यूरो ने सोमवार को छपरा सदर अस्पताल के लिपिक राकेश कुमार सिंह को दस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

निगरानी विभाग के सूत्रों ने बताया कि छपरा सदर अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक डॉ. संजीव रंजन के सेवानिवृत्त होने के बाद उनके एरियर भुगतान के लिए सदर अस्पताल के लिपिक राकेश कुमार सिंह ने दस हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत डॉ. संजीव रंजन ने निगरानी विभाग पटना में की थी। इसके बाद निगरानी ने उक्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम का गठन किया।

सूत्रों ने बताया कि डॉ. संजीव रंजन ने लिपिक राकेश कुमार सिंह को दस हजार रुपए दिए, उसी समय निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी कर लिपिक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लिपिक को पूछताछ के लिए ब्यूरो मुख्यालय पटना ले जाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!