Edited By Nitika, Updated: 12 Oct, 2022 12:51 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण किया।
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण किया।

नीतीश कुमार ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों से हम सभी प्रभावित हैं। गांधी, लोहिया और जयप्रकाश के विचारों से ही हम लोग आगे काम करने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत ही कम उम्र में डॉ. राम मनोहर लोहिया का निधन हो गया था मगर उनके विचार आज तक सभी को याद है।
