CM नीतीश ने शब-ए-बरात की दी बधाई, मुस्लिम भाई-बहनों से की ये अपील

Edited By Umakant yadav, Updated: 27 Mar, 2021 07:10 PM

cm nitish congratulated shab e barat this appeal to muslim siblings

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शब-ए-बरात की पूर्व संध्या पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को बधाई एवं शुभकामनायें दी। कुमार ने शनिवार को यहां कहा कि शब-ए-बरात का त्योहार पवित्र है। इस अवसर पर लोग पूरी रात जागकर खुदा की इबादत...

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शब-ए-बरात की पूर्व संध्या पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को बधाई एवं शुभकामनायें दी। कुमार ने शनिवार को यहां कहा कि शब-ए-बरात का त्योहार पवित्र है। इस अवसर पर लोग पूरी रात जागकर खुदा की इबादत करते हैं और अपने पूर्वजों को याद करते हैं। शब-ए-बरात की रात मांगी गयी दुआयें खुदा कबूल करते हैं।

उन्होंने कहा कि इस मुबारक रात पर हम सब खुदा से दुआ करें कि हम सबके बीच प्रेम, सछ्वाव बढ़े और हम सभी के सम्मिलित प्रयास से बिहार निरंतर प्रगति की ऊंचाई पर बढ़ता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुये सभी लोग घर के अंदर ही इबादत करें। आपके सहयोग से ही इस महामारी से निपटने में सफलता मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!