"CM नीतीश नोबेल पुरस्कार या उससे भी ज्यादा बड़ा प्राइज के हकदार", JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बताई ये वजह

Edited By Harman, Updated: 02 Dec, 2024 01:00 PM

cm nitish deserves nobel prize or a bigger prize

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नोबेल पुरस्कार देने की मांग उठी है। संजय झा समस्तीपुर में जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे, जहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए नीतीश कुमार को नोबेल पुरस्कार देने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण...

समस्तीपुर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नोबेल पुरस्कार देने की मांग उठी है। संजय झा समस्तीपुर में जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे, जहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए नीतीश कुमार को नोबेल पुरस्कार देने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए मुख्यंमत्री नीतीश कुमार ने जितना काम किया है, उसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए या उससे भी बड़ा पुरस्कार मिलना चाहिए। 

संजय झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुझसे व्यक्तिगत रूप से अगर पूछिएगा तो एक काम में नीतीश कुमार जी को जरूर नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए या उससे भी ज्यादा बड़ा प्राइज वो है महिला सशक्तिकरण। संजय झा ने आगे कहा कि महिला सशक्तिकरण में 20 साल में नेता कितना बड़ा परिवर्तन ला सकता है। एक नेता में विजन हो तो कितना बड़ा बदलाव ला सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कहा कि 20 साल पहले समस्तीपुर में, यहां तक कि बिहार के गांवों में भी, लड़कियों को साइकिल चलाते हुए देखना दुर्लभ था, लेकिन आज स्थिति बदल गई है। 

बता दें कि इससे पहले जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने भी नीतीश कुमार के जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए नोबेल पुरस्कार की डिमांड की थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!