Edited By Ramanjot, Updated: 18 Jun, 2023 05:24 PM

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि अब्दुल्ला हुसैन साहब के इन्तकाल की खबर से बहुत दुखी हूं। उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला साहब की सामाजिक कार्यों में गहरी अभिरूची थी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे उन्हें जन्नत में अहम...
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजहरूल हक साहब के पोते अब्दुल्ला हुसैन साहब के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि अब्दुल्ला हुसैन साहब के इन्तकाल की खबर से बहुत दुखी हूं। उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला साहब की सामाजिक कार्यों में गहरी अभिरूची थी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करे और उनके परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दें।
JDU प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश के निधन पर भी जताया शोक
वहीं मुख्यमंत्री ने जहानाबाद जिला के कुर्था प्रखण्ड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया है। नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि ओम प्रकाश वर्मा समता पार्टी के स्थापना काल से जुड़े हुए थे। वे पार्टी के समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ता थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।