​मधुबनी पेंटिंग की प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री गोदावरी दत्ता का निधन, CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Aug, 2024 04:11 PM

cm nitish expressed grief over the death of godavari dutta

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी पेंटिंग की प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित गोदावरी दत्ता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मूलरूप से दरभंगा निवासी स्व० गोदावरी दत्ता जी ने मधुबनी...

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी पेंटिंग की प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित गोदावरी दत्ता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि मूलरूप से दरभंगा निवासी स्व० गोदावरी दत्ता जी ने मधुबनी पेंटिंग को देश-विदेश में पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उनके निधन से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने स्व गोदावरी दत्ता के परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बता दें कि गोदावरी दत्त का आज दोपहर 12 बजे निधन हो गया। 93 साल की गोदावरी दत्त बीते एक सप्ताह से कोमा में थीं। बताया जाता है कि उनकी किडनी खराब हो गई थी और डॉक्टरों ने जवाब दे दिया हुआ था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!