गुजरात हादसे में हुई मौतों पर CM नीतीश ने जताया दुख, पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Oct, 2022 12:45 PM

cm nitish expressed grief over the deaths in gujarat accident

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है।​​ मुख्यमंत्री नीतीश ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुजरात के मोरबी के मच्छु नदी पर बने केबल ब्रिज टूटने की घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख एवं संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना काफी दुखद है। मुख्यमंत्री नीतीश ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बता दें कि गुजरात के मोरबी शहर में रविवार की शाम माच्छू नदी पर बना केबल पुल टूटने से महिलाओं एवं बच्चों समेत 134 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, यह पुल करीब एक सदी पुराना था और मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य के बाद हाल ही में इसे जनता के लिए खोला गया था। जनता के लिए चार दिन पहले ही फिर से खोले गए इस पुल पर लोगों की काफी भीड़ थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!