CM नीतीश ने की पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक, कहा- तीर्थ यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देगी सरकार

Edited By Mamta Yadav, Updated: 01 Jun, 2023 09:48 PM

cm nitish gave many instructions in the review meeting of tourism department

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पर्यटन विभाग द्वारा किये जा रहे अद्यतन कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।...

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पर्यटन विभाग द्वारा किये जा रहे अद्यतन कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने गयाजी धाम धर्मशाला, विष्णुपद मंदिर गया, सीतामढ़ी के पुनौरा धाम मंदिर, केसरिया स्तूप के विकास को लेकर बनाये गये विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट के संबंध में जानकारी दी।
PunjabKesari
सीतामढ़ी के पुनौरा धाम मंदिर क्षेत्र को बेहतरीन तरीके से विकसित करने की योजना
उन्होंने बताया कि गयाजी धर्मशाला को 6 फ्लोर की बिल्डिंग बनाने की योजना प्रस्तावित है, जहाँ 1,100 लोगों को सभी सुविधाओं के साथ रहने की व्यवस्था होगी। विष्णुपद मंदिर तक के पहुँचने के रास्ते को और सुगम बनाया जायेगा। सीतामढ़ी के पुनौरा धाम मंदिर क्षेत्र को बेहतरीन तरीके से विकसित किया जायेगा। पर्यटन विभाग के सचिव ने राजगीर में सम्राट जरासंध स्मारक, बांका में ओढनी डैम का विकास, बांका में मंदार पर्वत गेस्ट हाउस / होटल का निर्माण, प्रकाश पुंज के सामने पार्क में वॉच टावर का निर्माण, बक्सर में ब्रह्मेश्वर स्थान का विकास, पटना सिटी में खानकाह मुजीबिया तथा मधुबनी में मिथिला हाट के विकास कार्य के संबंध में अद्यतन जानकारी दी।
PunjabKesari
बिहार ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल है: CM नीतीश
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने सभी धर्म के स्थलों को विकसित किया है। हमलोगों का उद्देश्य रहता है कि वहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। तीर्थयात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिये सरकार प्रयासरत है। गयाजी में देश के कई हिस्सों एवं विदेशों से लाखों की संख्या में तीर्थ यात्री आते हैं। गया का अपना विशेष महत्व है। हमलोगों ने गयाजी डैम का निर्माण कराया है ताकि श्रद्धालुओं को सहूलियत हो हर वर्ष पितृपक्ष मेले का आयोजन बेहतर ढंग से किया जाता है, जिसमें सारी सुविधाओं का ख्याल रखा जाता है। बिहार में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिये हमलोग शुरू से काम कर रहे हैं। पर्यटन विभाग ने जो योजना बनायी है, वह बेहतर है। बिहार में पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिये योजनाबद्ध ढंग से काम करते रहें। बिहार ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल है। पर्यटकों को सभी चीजों की जानकारी मिलेगी तो यहाँ की विरासत को ठीक ढंग से समझेंगे और जानेंगे। पर्यटकों को हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ठीक ढंग से जानकारी देने की व्यवस्था रखें।
PunjabKesari
बैठक में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर उपस्थित थे।
PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!