माकपा नेता सीताराम येचुरी के बेटे के असामयिक निधन पर CM नीतीश ने व्यक्त की शोक-संवेदना

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Apr, 2021 03:46 PM

cm nitish mourns the untimely demise of sitaram yechury s son

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपने शोक उद्गार में कहा कि आशीष येचुरी के निधन से वह स्तब्ध और दुखी हैं। दु:ख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं सीताराम येचुरी और उनके परिवार के सदस्यों के साथ हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी के बड़े बेटे आशीष येचुरी के कोविड-19 के कारण असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपने शोक उद्गार में कहा कि आशीष येचुरी के निधन से वह स्तब्ध और दुखी हैं। दु:ख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं सीताराम येचुरी और उनके परिवार के सदस्यों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!