बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर CM नीतीश ने अर्पित की गई श्रद्धांजलि

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Sep, 2024 01:52 PM

cm nitish paid tribute to late bhola paswan shastri on his birth anniversary

​​​​​​​इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद रविन्द्र प्रसाद सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार...

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर श्रीकृष्ण स्मारक भवन परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्व. भोला पासवान शास्त्री जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

PunjabKesari

इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद रविन्द्र प्रसाद सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व. भोला पासवान शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।


PunjabKesari

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया गया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!