पूर्व विधायक नवीन किशोर सिन्हा की 19वीं पुण्यतिथि आज, CM नीतीश ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Edited By Swati Sharma, Updated: 31 Dec, 2024 01:05 PM

cm nitish paid tribute to naveen kishore sinha

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. नवीन सिन्हा स्मृति पार्क, पटना में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पटना पश्चिम के पूर्व विधायक स्व० नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा जी की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि...

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. नवीन सिन्हा स्मृति पार्क, पटना में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पटना पश्चिम के पूर्व विधायक स्व० नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा जी की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

PunjabKesari

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी, नगर विकास एवं आवास मंत्री एवं स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के सुपुत्र नितिन नवीन, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, विधायक अरूण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय मयूख, पूर्व सांसद रामकृपाल यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

PunjabKesari





 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!