स्व. सर शिवसागर रामगुलाम जी की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन, CM नीतीश ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Sep, 2023 01:26 PM

cm nitish paid tribute to sir shivsagar ramgulam

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, परिवहन मंत्री शीला कुमारी,...

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. सर शिवसागर रामगुलाम जी की जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पटना के एक्जीविशन रोड के उत्तरी छोर एवं गांधी मैदान के दक्षिण तीनमुहाने पर स्थित स्व. सर शिवसागर रामगुलाम जी की आदमकद प्रतिमा के समीप राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।

PunjabKesari

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद रवीन्द्र कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व. सर शिवसागर रामगुलाम जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

PunjabKesari

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया गया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!