CM नीतीश ने पटना में निर्माणाधीन ‘प्रकाश पुंज' का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Sep, 2021 10:07 AM

cm nitish took stock of prakash punj under construction in patna

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना साहिब जाकर बहुद्देशीय प्रकाश केंद्र और उद्यान परियोजना का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना साहिब स्थित गुरू के बाग में बन रहे ‘प्रकाश पुंज' का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
PunjabKesari
नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना साहिब जाकर बहुद्देशीय प्रकाश केंद्र और उद्यान परियोजना का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाश पुंज परिसर के चारों तरफ चयनित वृक्षों का रोपण कराया जाए। इसके मुख्य द्वार के सामने के तालाब के चारों ओर पेवर ब्लॉक से रास्ते का निर्माण कराया जाए ताकि टहलने में सहुलियत हो।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने तालाब के बाद रेलवे लाइन होने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तालाब के बाहर चहारदीवारी का भी निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकाश पुंज परिसर के बाहरी क्षेत्र में भी सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुविधा हो। उन्होंने ‘प्रकाश पुंज' के बगल में पर्यटकों के ठहरने के लिए बनाए जा रहे ‘प्रकाश भवन' का भी निरीक्षण किया।
PunjabKesari
निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री के समक्ष ‘प्रकाश पुंज' पर प्रस्तुतीकरण भी दिया गया, जिसमें साइड प्लानिंग और जोनिंग प्लान, एक्जिविट एंड कॉन्टेंट प्लानिंग, ओरियेंटेशन पैनल आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 350 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व को लेकर बिहार की प्रशंसा पूरे देश में हुई थी। यहां जो भी प्रदर्शनी की योजना बनायी गई है उसके एक हिस्से में प्रथम से लेकर 10 वें गुरु तक से संबंधित जानकारी दें। दूसरे हिस्से में प्रथम गुरू गुरुनानक साहब, 9वें गुरू तेगबहादुर साहब और 10वें गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के संबंध में जानकारी दी जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!