Edited By Ramanjot, Updated: 28 May, 2026 10:56 AM

मंत्री ने कहा कि सभी अंचल अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की जा रही है और जो अधिकारी अच्छा कार्य कर रहे हैं,
Bihar News: बिहार सरकार ने भ्रष्टाचार संबंधी मामलों में कथित संलिप्तता को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 14 अंचल अधिकारियों (CO) के खिलाफ निलंबन प्रक्रिया समेत विभागीय कार्रवाई शुरू की है।
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने यह जानकारी दी। जायसवाल ने संवाददाताओं से कहा, ''राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात 14 अंचल अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। इनमें से कुछ अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि कुछ के वेतन पर रोक लगाई गई है। अधिकृत अधिकारियों द्वारा उनके खिलाफ दाखिल जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।'' उन्होंने कहा, ''बिहार में राजग सरकार भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने की सख्त नीति का पालन करती है। भ्रष्ट आचरण में लिप्त अधिकारियों को दंडित किया जाएगा।''
मंत्री ने कहा कि सभी अंचल अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की जा रही है और जो अधिकारी अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। जिन अंचल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है, वे पटना, सारण, सुपौल, भागलपुर और बेगूसराय जिलों के विभिन्न अनुमंडलों में तैनात हैं।