दरभंगा में अपराधी बेलगाम, देर रात अपने घर जा रहे ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Jun, 2022 12:27 PM

contractor shot dead in darbhanga

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र की है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण नंदन कुमार ने रविवार को बताया कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर चौक निवासी रमण कुमार मिश्रा के पुत्र मुकेश मिश्रा उर्फ कन्हैया (32) बुलेट से...

दरभंगाः बिहार में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन बेखौफ अपराधी चोरी, लूट हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा जिले का है, जहां अपराधियों ने एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र की है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण नंदन कुमार ने रविवार को बताया कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर चौक निवासी रमण कुमार मिश्रा के पुत्र मुकेश मिश्रा उर्फ कन्हैया (32) बुलेट से शनिवार की देर रात अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में दरभंगा मेडिकल कालेज, अस्पताल रोड में अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर मुकेश की बुलेट भी बरामद की गई है।

कृष्ण नंदन कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!