NDA शासन में देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई, नक्सलवाद एवं आतंकवाद हो रहा समाप्तः नित्यानंद

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Jun, 2022 05:09 PM

country s internal security strengthened under nda rule nityanand

नित्यानंद राय सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के मौके पर आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ वर्षों मे देश को शिल्पीकार के रूप में सुन्दर एवं मजबूत बनाया...

समस्तीपुरः केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के आठ वर्षों के शासनकाल में देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है और देश से नक्सलवाद एवं आतंकवाद समाप्त हो रहा है।

नित्यानंद राय सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के मौके पर आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ वर्षों मे देश को शिल्पीकार के रूप में सुन्दर एवं मजबूत बनाया है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इन आठ सालों में कई ऐतिहासिक फैसले लिए है। जिसमें कश्मीर से धारा 370 हटाना, रामजन्म भूमि पर मंदिर बनाना, तीन तलाक समाप्त करना एवं कई नए कानून लाना शामिल है। उन्होंने कहा कि कश्मीर मे आज अमन चैन स्थापित हुआ है और वहां विकास की गंगा बह रही है जिसके कारण यह प्रदेश तीव्र गति से विकास कर रहा है।

राय ने बताया कि मोदी सरकार में 45 करोड़ से अधिक जनधन खाता खोले गए है जो आर्थिक समावेशन का अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो करोड़ 39 लाख गरीबों को घर मुहैया कराया गया है जो एक रिकॉर्ड है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के आधुनिक शिल्पीकार है जिनके नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने को अग्रसर है। इस अवसर पर भाजपा के विधान पार्षद तरूण कुमार, भाजपा नेता व पूर्व मंत्री बैधनाथ सहनी, पूर्व विधायक शील कुमार राय,भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा भी उपस्थित थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!