Edited By Ramanjot, Updated: 15 Jul, 2022 05:15 PM
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सेमरी मठिया गांव में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। एक पक्ष के लोगों ने एक सुपारी किलर को अपने पक्ष में समर्थन करने के लिए बुलाया था। सुपारी किलर विवाद वाले जगह पर पहुंच कर हथियार लहराने लगा। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों...
छपराः बिहार में सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सेमरी मठिया गांव में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। एक पक्ष के लोगों ने एक सुपारी किलर को अपने पक्ष में समर्थन करने के लिए बुलाया था। सुपारी किलर विवाद वाले जगह पर पहुंच कर हथियार लहराने लगा। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उक्त अपराधी को पकड़ लिया और उसे ट्रैक्टर से बांध दिया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।