Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Aug, 2023 06:41 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दिल्ली से पटना वापस आने पर पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की। बिहार में आपराधिक घटनाओं से संबंधित प्रश्न को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में आपराधिक घटनाएं काफी कम है। आपलोग आंकड़ा देखिए। कुछ लोग बिना...
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दिल्ली से पटना वापस आने पर पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की। बिहार में आपराधिक घटनाओं से संबंधित प्रश्न को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में आपराधिक घटनाएं काफी कम है। आपलोग आंकड़ा देखिए। कुछ लोग बिना मतलब के ऐसी बातें बोलते रहते हैं।
सीएम ने कहा कि उनलोगों ने मीडिया पर कब्जा कर लिया है। एकतरफा खबरें मीडिया में आती रहती है। हमलोगों की बातें मीडिया में नहीं चलने दिया जाता है। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात से संबंधित प्रश्न को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी बातचीत विपक्षी पार्टियों के नेताओं से होती रहती है। किसी नेता से बात करने हम दिल्ली नहीं गए थे। इसी महीने 31 अगस्त और 1 सितंबर को विपक्षी दलों की मुंबई में मीटिंग होनेवाली है। उस मीटिंग में शामिल होने हमलोग मुंबई जाएंगे।
जदयू को लेकर प्रशांत किशोर के बयान पर उन्होंने कहा कि हम इस पर ध्यान नहीं देते हैं। कौन क्या बोलता है उससे हमें क्या लेना देना है। आप लोग जनता से पूछिए तब पता चलेगा। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तगड़ी लड़ाई होगी, बहुत अच्छा होगा। देश के हित में होगा।