भागलपुर में अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपए की धान की फसल में लगाई आग, छानबीन शुरू

Edited By Diksha kanojia, Updated: 26 Dec, 2020 06:51 PM

criminals set fire to paddy crop worth rs 1 5 lakh investigation started

बिहार में भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने खलिहान में आग लगा दी जिससे करीब डेढ़ लाख रुपए की धान की फसल जलकर नष्ट हो गई।

भागलपुरः बिहार में भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने खलिहान में आग लगा दी जिससे करीब डेढ़ लाख रुपए की धान की फसल जलकर नष्ट हो गई।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि सरौख गांव में शुक्रवार की देर रात पांच-छह की संख्या में लोगों ने किसान आसिफ मुस्तफा के खलिहान मे आग लगा दी। इस घटना में खलिहान मे रखी धान की फसल जलकर नष्ट हो गई। फसल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है।

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में पीड़ित किसान ने गांव के पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!