Edited By Ramanjot, Updated: 25 Aug, 2026 04:04 PM

पुलिस की ओर से खोजी कुत्तों की मदद से हत्यारें की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
समस्तीपुर: बिहार में समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव में कल देर रात अपराधियों ने एक बुजुर्ग दंपति की उनके ही घर में गला रेतकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के भरपुरा गांव निवासी 70 वर्षीय बंगाली दास एवं उन की 65 वर्षीय पत्नी धनमा देवी अपने घर में सो रहे थे तभी अज्ञात अपराधियों ने तेज हथियार से गला रेतकर दोनों की नृशंस हत्या कर दी। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना मंगलवार की सुबह पुलिस को दी। पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और दोनों शव घर से बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक अरबिंद प्रताप सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर हत्या से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने में लगे है। पुलिस की ओर से खोजी कुत्तों की मदद से हत्यारें की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।