पत्नी से फोन पर बात करते-करते सिपाही ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Oct, 2026 02:27 PM

kishanganj sadar police station constable shoots himself

आनन-फानन में घायल सिपाही को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भागलपुर जिले के निवासी समीर कुमार के रूप में हुई है।

किशनगंज: बिहार के किशनगंज सदर थाना परिसर स्थित पुलिस बैरक में रविवार को डायल 112 में तैनात एक सिपाही ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय सिपाही अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनते ही पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। 

आनन-फानन में घायल सिपाही को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भागलपुर जिले के निवासी समीर कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने आज बताया कि प्रथम द्दष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना से ठीक पहले सिपाही अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहे थे। 

हालांकि, आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट और विस्तृत छानबीन के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!