Darbhanga News: रिश्वत लेने के आरोप में पुलिस अवर निरीक्षक निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Nov, 2024 11:44 AM

darbhanga news police sub inspector suspended for taking bribe

वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रेड्डी ने बताया कि वाजितपुर थाना कांड संख्या 37/24 के अभियुक्त से परीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षक शशिभूषण रजक द्वारा रिश्वत लेने के वायरल वीडियो की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर एवं अंचल पुलिस निरीक्षक बहेड़ा से कराई...

दरभंगा: बिहार में दरभंगा (Darbhanga) जिले के वाजितपुर थाना में पदस्थापित परीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षक शशिभूषण रजक को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। 

वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रेड्डी ने बताया कि वाजितपुर थाना कांड संख्या 37/24 के अभियुक्त से परीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षक शशिभूषण रजक द्वारा रिश्वत लेने के वायरल वीडियो की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर एवं अंचल पुलिस निरीक्षक बहेड़ा से कराई गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर एवं पुलिस निरीक्षक बहेड़ा द्वारा जांच के दौरान परीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षक शशिभूषण रजक के द्वारा कांड संख्या 37/24 के अभियुक्त से पैसा लेने का वीडियो सही पाया गया और रिश्वत लेने में उसकी संलिप्तता पाई गई। 

रेड्डी ने बताया कि अभियुक्त को मदद पहुंचाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में परीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षक शशिभूषण रजक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर निलंबन अवधि में इसका मुख्यालय पुलिस केंद्र दरभंगा निर्धारित किया गया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!