समस्तीपुर रेल मंडल के DCM समेत 9 रेलकर्मी कोरोना संक्रमित, 18 अप्रैल तक कार्यालय बंद

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Apr, 2021 03:01 PM

divisional railway manager s office closed due to corona s growing transition

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि कोरोना जांच मे मंडल वाणिज्य प्रबंधक समेत नौ रेलकर्मी कोरोना पॉजिटिब पाए गए है। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर रोक और उसके चैन को तोड़ने के उद्वेश्य से समस्तीपुर स्थित मंडल रेल...

समस्तीपुरः बिहार में पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेल मंडल के डीसीएम समेत नौ रेलकर्मी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आज से 18 अप्रैल तक मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को पूर्णत: बंद कर दिया गया है।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि कोरोना जांच मे मंडल वाणिज्य प्रबंधक समेत नौ रेलकर्मी कोरोना पॉजिटिब पाए गए है। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर रोक और उसके चैन को तोड़ने के उद्वेश्य से समस्तीपुर स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को आज से तीन दिनों तक के लिए बंद कर दिया गया है।

ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि मंडल कार्यालय मे कार्यरत सभी रेलकर्मियों को वर्क फ्रॉम होम कार्य करने का आदेश निर्गत किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!