LJP में जारी राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच चिराग को अध्यक्ष पद से हटाने के प्रयास तेज

Edited By Nitika, Updated: 15 Jun, 2021 03:24 PM

efforts intensify to remove chirag from the post of ljp president

लोजपा में तेज राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच सांसद चिराग पासवान को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने के प्रयास तेज हो गए हैं।

नई दिल्ली/पटनाः लोजपा में तेज राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच सांसद चिराग पासवान को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने के प्रयास तेज हो गए हैं। पार्टी के संसदीय दल के प्रमुख चुने जाने के बाद पासवान के चाचा पशुपति कुमार पारस अपने सभी सांसद समर्थको के साथ मंगलवार को पटना जाने की संभावना हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पारस को संसदीय दल के प्रमुख बनाने के सांसदों के प्रस्ताव को सोमवार को ही मंजूरी दे दी थी। लोजपा के 6 सांसदों में से 4 ने पारस को संसदीय दल का प्रमुख बनाने का पत्र लिखा था। पार्टी सूत्रों के अनुसार पारस के साथ सांसद प्रिंस राज, चंदन सिंह, वीना देवी और महमूद अली कैसर पटना जाएंगे। लोजपा की वही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमे पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिए जाने की संभावना है।

वहीं पारस को ही पार्टी का राष्टीय अध्यक्ष बनने के संकेत दिए गए हैं। पारस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की है और उन्हें विकास पुरुष बताया है। उनका मानना है कि पार्टी के अधिकांश नेता और कार्यकर्ता पासवान की कार्यशैली से नाराज है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!