बिहार को मिली एक और बड़ी सौगात, CM नीतीश ने इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

Edited By Nitika, Updated: 02 Mar, 2021 01:00 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार को एक और बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही नीतीश कुमार इलेक्ट्रिक बस पर ही सवार होकर विधानसभा पहुंचे।

 

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार को एक और बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही नीतीश कुमार इलेक्ट्रिक बस पर ही सवार होकर विधानसभा पहुंचे। वहीं शुभारंभ के दौरान नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद भी मौजूद रहे।

आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं ये इलेक्ट्रिक बसें
इन बसों के परिचालन से राज्य के सभी 38 जिले से राजधानी पटना की कनेक्टिविटी हो जाएगी। पटना नगर बस सेवा और बिहार के विभिन्न मार्गों पर मार्च के आखिरी सप्ताह तक कुल 25 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरु हो जाएगा। सभी इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित और आधुनिक सुविधाओं से लैस है। 9 मीटर की लंबाई वाली 15 इलेक्ट्रिक बसें 37 सीटर जबकि 12 मीटर लंबाई की 10 बसें 45 सीटर होंगी।

बसों में ये खास सुविधाएं उपलब्ध
वहीं बसों के अंदर इमरजेंसी गेट एवं इमरजेंसी विंडो की भी सुविधा उपलब्ध है। इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए परिवहन परिसर फुलवारी शरीफ में कुल 1200 किलोवाट के चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें 120 किलोवाट के 6 चार्जिंग प्वाइंट और 240 किलोवाट के 2 चार्जिंग प्वाइंट हैं। प्रतिदिन रात में इलेक्ट्रिक बसें चार्ज किए जाने के बाद अगले दिन सुबह यहीं से बसें खुलेंगी।

इन रूटों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
बता दें कि सीएम ने हरी झंडी दिखाकर 25 डीलक्स, 30 सेमी डिलक्स सहित कुल 82 बस सेवा की शुरुआत की। ये बसे पटना नगर सेवा के विभिन्न मार्गों के साथ ही साथ पटना-राजगीर, पटना-मुजफ्फरपुर के रुट पर चलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!