Edited By Ramanjot, Updated: 22 Nov, 2025 06:13 PM

Bigg Boss 19 जैसे-जैसे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है, घर के अंदर का माहौल और भी तीखा होता जा रहा है। हर दिन नई लड़ाइयां, नए टास्क और नए गठजोड़ सुर्खियां बटोर रहे हैं।
Bigg Boss 19 जैसे-जैसे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है, घर के अंदर का माहौल और भी तीखा होता जा रहा है। हर दिन नई लड़ाइयां, नए टास्क और नए गठजोड़ सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में मृदुल तिवारी के इविक्शन के बाद अब खबर है कि कुनिका सदानंद भी शो से आउट हो चुकी हैं। अब घर में कुछ ही प्रतियोगी बचे हैं—गौरव खन्ना, मालती चाहर, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, अशनूर कौर, शहबाज बदेशा और अमाल मलिक।
Bigg Boss 19 में कौन जीतेगा? फराह खान ने किया बड़ा खुलासा
फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर Farah Khan, जो कई बार Weekend Ka Vaar एपिसोड होस्ट कर चुकी हैं, इस सीजन को भी लगातार फॉलो कर रही हैं। सोहा अली खान के पॉडकास्ट में जब उनसे पूछा गया कि उनकी नजर में इस बार कौन ट्रॉफी ले जा सकता है, तो फराह खान ने बड़ा बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि यह शो इस बार गौरव खन्ना का दिख रहा है।
फराह खान ने बताया कि पिछले सीजन में उन्होंने करण वीर मेहरा की जीत की भविष्यवाणी की थी और वह सच साबित हुई। इस बार भी उनके अनुसार एक खिलाड़ी बाकी सभी से ज्यादा मजबूत दिख रहा है—Gaurav Khanna।
फराह खान ने कहा कि हर कोई उसके पीछे पड़ा है, लेकिन वह खुद को बेहद धैर्य और सम्मान से संभाल रहा है। वह गाली-गलौज नहीं करता, खेल को क्लीन तरीके से खेल रहा है। बाकी कंटेस्टेंट जितने toxic होंगे, उतना शो को एंटरटेनमेंट मिलेगा, लेकिन गौरव सबसे अलग दिखाई देता है।
Gaurav Khanna की पॉपुलैरिटी का बड़ा कारण – ‘Anupamaa’
टीवी सीरियल Anupamaa में Anuj Kapadia का किरदार निभाकर गौरव ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। हालांकि अब उनका किरदार शो से खत्म हो चुका है, लेकिन फैंस अभी भी उन्हें वापस देखने की मांग कर रहे हैं।
फराह खान की राय ने Bigg Boss फैंस के बीच चर्चा तेज कर दी है। क्या गौरव खन्ना सच में Bigg Boss 19 की ट्रॉफी जीतेंगे? इसका जवाब तो फिनाले ही बताएगा, लेकिन अभी के लिए वह दर्शकों और सेलेब्स दोनों के फेवरेट जरूर बने हुए हैं।