भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में भीषण डकैती... लूटेरों ने गाड़ी में किया पथराव, कई यात्री घायल

Edited By Nitika, Updated: 14 Apr, 2021 04:59 PM

fierce robbery in bhagalpur intercity express

बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब उन्होंने ट्रेन में भी यात्रियों के साथ मारपीट कर लूटपाट करनी शुरू कर दी है। ऐसी ही एक घटना भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में देखने को मिली है, जहां पर लूटेरों ने न केवल ट्रेन में भीषण डकैती की बल्कि...

भागलपुरः बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब उन्होंने ट्रेन में भी यात्रियों के साथ मारपीट कर लूटपाट करनी शुरू कर दी है। ऐसी ही एक घटना भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में देखने को मिली है, जहां पर लूटेरों ने न केवल ट्रेन में भीषण डकैती की बल्कि यात्रियों के साथ मारपीट भी की। इस घटना में कई यात्रियों सहित स्कॉट पार्टी के जवान भी घायल हो गए हैं।
PunjabKesari
दरअसल, जमालपुर भागलपुर रेलखंड पर स्थित बरियारपुर रेलवे स्टेशन के पहले लोहा पुल के समीप डाउन 03402 दानापुर भागलपुर डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस ऋषि कुंड हॉल्ट को पार करते आगे बढ़ी। इसी बीच बरियारपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के पहले ही लोहा पुल के समीप 9 बजकर 14 मिनट पर लुटेरों ने गाड़ी को भैकंप कर रोक दिया। साथ ही रेल यात्रियों के साथ लगभग 20 मिनट तक लूटपाट किया और ट्रेन से उतरकर फरार हो गया।
PunjabKesari
वहीं ट्रेन 9 बजकर 35 मिनट पर बरियारपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इस संबंध में रेल एसपी ने फोन पर जानकारी दी कि लुटेरों ने ट्रेन पर पथराव भी किया। कई यात्री के साथ जवान भी घायल हो गए।
PunjabKesari
बता दें कि यात्रियों ने रेल पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि रेल पुलिस और आरपीएफ किसी काम की नहीं है। बार-बार सूचना देने के बाद भी कोई मदद को नहीं पहुंचा। ट्रेन की स्कार्ट पार्टी भी मौके पर नहीं पहुंची। जब यात्रियों ने हंगामा किया तब वे दिखे।
PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!