प्रकाश पर्व मनाकर लौट रहे लोगों के साथ मारपीटः 6 सिख श्रद्धालु घायल, 10 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Nitika, Updated: 17 Jan, 2022 05:39 PM

बिहार के भोजपुर ज़िले के चरपोखरी में प्रकाश पर्व मनाकर वापस जा रहे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट हुई, जिसमें 6 सिख श्रद्धालु घायल हो गए थे। इस घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 नामजद और कम से कम 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

पटनाः बिहार के भोजपुर ज़िले के चरपोखरी में प्रकाश पर्व मनाकर वापस जा रहे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट हुई, जिसमें 6 सिख श्रद्धालु घायल हो गए थे। इस घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 नामजद और कम से कम 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
PunjabKesari
एसडीपीओ पिरो राहुल सिंह ने बताया, "60 की संख्या में सिख श्रद्धालु पटना से मोहाली लौट रहे थे, उनको कुछ लोगों ने रोका और यज्ञ के नाम पर रंगदारी मांगी।" मना करने पर ड्राइवर के साथ मारपीट की। श्रद्धालुओं के द्वारा इसका विरोध करने पर स्थानीय लोगों ने उन पर ईंट और पत्थर से हमला किया।
PunjabKesari
वहीं राहुल सिंह ने बताया कि इस घटना में 6 लोग जख्मी हुए हैं। 4-5 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!